सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: नानौता। नगर में विद्युत चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त कार्रवाई से गुरुवार को हड़कंप मच गया। टीम ने अलग-अलग मोहल्लों में एक दर्जन से अधिक घरों की जांच की, जिसमें चार उपभोक्ताओं के यहां कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई। विजिलेंस के अवर अभियंता नरेंद्र कुमार और ऊर्जा निगम के एसडीओ अजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शेखजादगान, भारी अड्डा, चाहमंजली और कानूगोयान समेत कई मोहल्लों में अचानक चेकिंग की गई। अधिकारियों के मुताबिक चारों घरों में अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर चोरी पकड़े जाने के बाद चारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...