Saharanpur News: बिजली का लोड बढ़ाने में सहारनपुर की बड़ी छलांग, टॉप-10 जोनों में बनाई जगह
सहारनपुर, जुलाई 10 -- Saharanpur News: सहारनपुर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के विशेष विद्युत भार वृद्धि अभियान में सहारनपुर जोन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के बड़े और हाई प्रोफाइल जोनों के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। अभियान के दौरान सहारनपुर जोन में 3,320 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3,248 उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाकर उन्हें तत्काल राहत दी गई। निगम का दावा है कि इससे ओवरलोडिंग कम होगी और बिजली आपूर्ति अधिक भरोसेमंद बनेगी। पश्चिमांचल के सभी जोनों में कुल 48,915 आवेदन मिले, जिनमें से 47,919 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया। जोनवार प्रदर्शन में मुरादाबाद 8,031 उपभोक्ताओं के साथ पहले स्थान पर रहा। इसके बाद मेरठ प्रथम में 5,761, नोएडा में 5,612, गाजियाबाद तृतीय में 5,426 और गाजियाबाद प्रथम में 4,672 उपभोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.