सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: सहारनपुर। शुक्रवार को विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग, अनुरक्षण, ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार अलग-अलग बिजलीघरों और फीडरों पर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित समय में काम कराया जाएगा। दाबकी शहर, देवभूमि, इंडस्ट्रियल-1, इंडस्ट्रियल-2, इंडस्ट्रियल-3 और खजूरतला क्षेत्र में सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बिजली कटौती रहेगी। पुरानी चुंगी, छिपियान, नया बाजार, जनक नगर, शालीमार, लिंक रोड, कंपनी बाग और माधो नगर क्षेत्र में सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। बेरीबाग, नुमाइश कैंप, हरेटी, रोहित विहार और सिद्धार्थ नगर क्षेत्र में सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बिजली नहीं आएगी। काली का मंदिर, गीतांजलि विहार, उपवन विहा...