सहारनपुर, अगस्त 6 -- Saharanpur News: श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया। अंबाला सिटी निवासी बाल कांवड़िया हिमांशु पुत्र धर्मपाल, जो अपने चाचा जतिन के साथ कांवड़ लेने आया था, भीड़ के बीच अपने परिजनों से बिछड़ गया। भटके हुए बाल कांवड़िये को कुछ शिवभक्तों ने राकेश केमिकल चौकी प्रभारी संदीप अधाना के सुपुर्द किया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संदीप अधाना ने तत्परता दिखाते हुए बालक के परिजनों से संपर्क किया और आवश्यक पुष्टि के बाद हिमांशु को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने सहारनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- डीसी व एसपी ने नेपाल व बिहार के श्रद्धालुओं को दिया रेलवे पास इसके बाद बाल कांवड़िया अपने परिजनों के साथ सकुशल अपने गंतव्य ...