सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: नागल थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में बिजली लाइन के 35 पोल से करीब 1750 मीटर तार चोरी कर लिया। दो गांवों के किसानों के नलकूपों तक बिजली पहुंचाने के लिए नई लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। तार चोरी होने की जानकारी मिलते ही निर्माण कार्य में लगी कंपनी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दिनभर चोरों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। उधर, विद्युत निगम के अधिकारियों ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। नागल से जोला डिंडोली और नासिरपुर डिगोली गांवों के किसानों के नलकूपों तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नई विद्युत लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था वीवीआईपी इंफ्रा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड करीब डेढ़ माह से इस कार्य में जुटी हुई है। इसी दौरान अज्ञात...