Saharanpur News: बिग इवेंट: गरबा: डांडिया की धूम, संगीत और नृत्य के रंग में डूबा शहर
सहारनपुर, अक्टूबर 18 -- Saharanpur News: सहारनपुर। पारंपरिक गरबा और डांडिया की थाप, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां और उल्लास से भरा माहौल। कुछ ऐसा ही नजारा एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी एवं सहारनपुर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य डांडिया नाइट 'गरबा-ए-सहारनपुर सीजन 2' में देखने को मिला। चार हजार से अधिक लोगों की सहभागिता ने आयोजन को खास बना दिया। संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक उमंग के बीच लोगों ने पारंपरिक गरबा-डांडिया का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने किया, जबकि नगर विधायक राजीव गुम्बर की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि, गणमान्य नागरिक और युवा शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Ara News: डांडिया नाइट : आलोक और कनक के साथ झूमा आरा रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों और डांडिया की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.