Saharanpur News: बालक के परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
सहारनपुर, सितम्बर 27 -- Saharanpur News: गंगोह तीतरो मार्ग पर स्थित एक भट्टे के पास रविवार को लगभग 9 वर्षीय बालक परेशान हालत में मिला है। राहगीरों ने परेशान हाल में बालक को अकेला देखकर डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक को गंगोह कोतवाली लाकर पूछताछ की तो बालक ने अपना नाम आवेश और पिता का नाम समरयाब और बालक ने अपना गांव पीठलोकर सरधना मेरठ बताया है। बालक के अनुसार उसे कोई व्यक्ति कार से यहां छोड़कर चला गया। गंगोह कोतवाली पुलिस ने बालक को परिजनों तक पहुंचाने के लिए जहां सरधना मेरठ पुलिस से सम्पर्क साथा है। वही आमजन से भी सोशल मीडिया पर इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की है, ताकि बालक को अतिशीघ्र उसके परिवार से मिलाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.