सहारनपुर, अगस्त 7 -- Saharanpur News: गुरुवार को दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश का दौर जारी रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 52.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। लगातार हुई बारिश के कारण लोगों को कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान घटकर 25.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में चार-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में आई कमी से लोगों ने राहत महसूस की और पूरे दिन मौसम सुहाना बना रह...