Saharanpur News: बारिश से महिला का कच्चा मकान जमीदोज
सहारनपुर, जुलाई 9 -- Saharanpur News: गागलहेड़ी, संवाददाता। तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, जबकि शहरी और ग्रामीण इलाकों में जलभराव की समस्या भी लगातार बढ़ रही है। भारी बारिश के चलते कच्चे मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को गांव कुसेनी कुतुबपुर निवासी विधवा महिला निशारा पत्नी स्वर्गीय मेहरबान का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर घर में रखा हजारों रुपये मूल्य का घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- मौसम::मानसून की भारी बारिश से देशभर में तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त मकान गिरने के बाद पीड़ित महिला ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.