Saharanpur News: बारिश से जलभराव, चिलकाना समेत कई गांवों में लोग परेशान
सहारनपुर, अगस्त 10 -- Saharanpur News: देर रात से लगातार हो रही बारिश के बाद चिलकाना, दुमझेड़ी और नयाबास की सड़कों व गलियों में जलभराव हो गया। नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया है। नयाबास निवासी पूर्व प्रधान मौ. इरफान, अफजाल, मिस्त्री और बाकिर ने बताया कि हर बरसात में गांव की यही स्थिति हो जाती है। शिकायतों के बावजूद जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं दुमझेड़ी निवासी गालिब और बाबू ने बताया कि बारिश के बाद गांव की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। पानी भरने से महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना मुश्किल है। दोपहिया वाहन फिसलकर गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने तत्काल मोटर लगवाकर पानी की निकासी कराने और सड़कों की मरम्मत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.