सहारनपुर, सितम्बर 30 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। लगातार बारिश के बीच सोमवार देर रात मोहल्ला मनिहारान में नसीम पुत्र अशरफ का दो मंजिला कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान नसीम की नाबालिग बेटी ऊपर बने कमरे में दवाई लेने गई थी। मकान का हिस्सा गिरने से वह मलबे में दब गई और मदद के लिए चीखने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर किशोरी को बाहर निकाला। हादसे में उसे चोटें आईं, जिसके बाद परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। घटना के समय परिवार के अधिकांश सदस्य घर से बाहर बताए गए। नसीम ने बताया कि लगातार बारिश से कच्चा मकान कमजोर हो गया था। परिवार ने पक्के मकान के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई बार आवेदन किया, लेकिन अब तक योजना का लाभ नहीं मिला। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या भी खड़ी ह...