Saharanpur News: बारिश में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत
सहारनपुर, अगस्त 7 -- Saharanpur News: देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव घोघरेकी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार देर रात एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से 35 वर्षीय शमा की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीणों ने राहत कार्य चलाकर महिला को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव घोघरेकी निवासी कुक्कू उर्फ ताहिर का कच्चा मकान बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक ढह गया। उस समय उसकी पत्नी शमा घर के अंदर मौजूद थीं। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद शमा को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही देहात को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.