Saharanpur News: बारिश में जलभराव से निपटने को नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे निगरानी
सहारनपुर, अगस्त 21 -- Saharanpur News: सहारनपुर। बारिश के दौरान जलभराव और हादसों से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जलभराव वाले संभावित क्षेत्रों में पंप सक्रिय रखे गए हैं और 24 घंटे निगरानी की जा रही है। वार्ड स्तर पर आपातकालीन टीमें गठित कर जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की व्यवस्था की गई है। नगरायुक्त शिपू गिरि ने जोनल अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। खतरनाक स्थानों, खुले मेनहोल और विद्युत पोलों की बैरिकेडिंग कराने के साथ संबंधित विभागों से समन्वय बनाए रखने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम और आपदा प्रबंधन दल को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगा। नगर निगम ने समस्या की सूचना 8477008015, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.