सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: चिलकाना। करवा चौथ पर सुबह से हो रही लगातार बारिश ने बाजार की रौनक फीकी कर दी। ग्राहकों की आवाजाही कम रहने से आभूषणों की दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा और कारोबार प्रभावित हुआ। दुकानदार दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। ज्वेलर्स अनुपम जैन और विनय गुप्ता ने बताया कि करवा चौथ पर हर साल सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी बढ़ती है, लेकिन इस बार बारिश के कारण पिछले वर्षों के मुकाबले कारोबार कमजोर रहा। खराब मौसम का असर ब्यूटीपार्लरों पर भी दिखाई दिया। वहां भी महिलाओं की आवाजाही कम रही। व्यापारियों को उम्मीद थी कि पर्व पर अच्छी खरीदारी होगी, लेकिन बारिश ने बाजार की रफ्तार धीमी कर दी। यह भी पढ़ें- Mau News: करवाचौथ: बादलों के बीच चांद का इंतजार, चलनी से किया दीदारकरवा चौथ पर बारिश से बाजार प्रभावित --- यह भी...