सहारनपुर, अगस्त 10 -- Saharanpur News: अल-सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश के बीच सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजुम उमड़ पड़ा। ऐसा लगा कि जैसे इंद्र देव स्वंय जलाभिषेक करने को आतूर हो। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। नगर एवं देहात क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में बारिश के चलते तडक़े से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक के लिए रही भीड़मुख्य शिवालयों में व्यवस्थाएँ देवबंद के मानकी स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री मन्केश्वर महादेव मंदिर और सिद्धपीठ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर अध्याना में भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए बेरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। बारिश के बावजूद श...