Saharanpur News: बागपत के 970 युवाओं ने लगाई दौड़, 670 ने पार किया पहला पड़ाव
सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सेना की वर्दी पहनकर देशसेवा का सपना लिए बागपत के 970 युवाओं ने मंगलवार को सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ लगाई। बड़ौत और खेकड़ा तहसील के इन अभ्यर्थियों में देशभक्ति और जोश साफ नजर आया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 670 अभ्यर्थियों ने दौड़ का पहला पड़ाव सफलतापूर्वक पार कर लिया। भर्ती मैदान में अभ्यर्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। दौड़ में सफल अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के अगले निर्धारित चरणों में हिस्सा लेंगे। शेष अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट अभी जारी है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं में सेना में शामिल होने की ललक और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा दिखाई दिया। सहारनपुर में आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) मेरठ के अंतर्गत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.