Saharanpur News: बाइक को बचाने के प्रयास में पलटी ई-रिक्शा, चालक घायल
सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- Saharanpur News: नागल। बुधवार शाम थाने के निकट सामने से तेजी से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि ई-रिक्शा में रखा सामान बिखर गया। पहाडपुर निवासी प्रदला कस्बे से अपनी ई रिक्शा में सामान लादकर खजूरवाला जा रहा था। जैसे ही वह थाने के निकट पुलिया पर पहुंचा तभी अचानक ई रिक्शा के सामने एक बाइक सवार आ गया जिसे बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक प्रदीप को मामूली चोटें आई, जबकि ई रिक्शा में लगा सामान बिखर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.