सहारनपुर, नवम्बर 21 -- बाइक की चेन टूटने से हुआ हादसा Saharanpur News: देवबंद। मढ़े में शामिल होने जो रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग की सिडक़ी-झबरेड़ा मार्ग पर बाइक की चेन टूटकर पिछले पहिये में फंसने से सड़क पर गिरने से सिर में चोट लगने से मौत हो गई। दुर्घटना में हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव चौंदाहेड़ी निवासी सतपाल सिंह शुक्रवार को निकट के ही गांव रणमलपुर में अपने परिचित के यहां मढ़े में शामिल होने गए थे। शाम के समय बाइक से लौटते समय सिडक़ी-झबरेड़ा मार्ग पर अचानक उनकी बाइक की चेन टूटकर पिछले पहिये में फंस जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते सतपाल सिंह के सड़क पर गिरजाने से उनका सिर जमीन से टकरा जाने से वह गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना होने पर मौके पर एकत्र राहगिरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुं...