सहारनपुर, सितम्बर 23 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन से लौट रहीं महिलाओं और बालिकाओं पर फब्तियां कसने के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया। सम्मेलन समाप्त होने के बाद महिलाएं और बालिकाएं घर लौट रही थीं। इसी दौरान सम्मेलन स्थल के पास सड़क किनारे खड़े कुछ युवकों ने आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां शुरू कर दीं। महिलाओं ने इसकी सूचना मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को दी। सूचना मिलते ही महिला उपनिरीक्षक रश्मि ने लैपर्ड पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उमर पैलेस के पास से हिमांशु, आलिम, सलमान, जावेद और सचिन को पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामले में पुलिस ने पांचो...