Saharanpur News: बहुउद्देशीय शिविर में कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान
सहारनपुर, सितम्बर 26 -- Saharanpur News: विकास खंड कार्यालय परिसर में शनिवार को साप्ताहिक बहुउद्देशीय शिविर एवं आशा बहू-आंगनबाड़ी सम्मेलन आयोजित हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी में बच्चों ने चित्रकला के जरिए पर्यावरण संरक्षण और सुशासन का संदेश दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को पोषण, बाल विकास तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। चार महिलाओं को बेबी किट वितरित की गईं। उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच आशा बहुओं और पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मान, बच्चों को बांटी शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.