सहारनपुर, अगस्त 21 -- Saharanpur News: मिर्जापुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बादशाहीबाग और दर्रारीट के बीच गुरुवार सुबह यात्रियों से भरी निजी बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार असलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी अबूजर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों सहारनपुर के नूरबस्ती के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार नूरबस्ती निवासी असलम (50) पुत्र यूनुस और अबूजर पुत्र दिलशाद बाइक से विकासनगर की ओर जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे बादशाहीबाग और दर्रारीट के बीच उनकी बाइक सामने से आ रही निजी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि असलम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अबूजर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने असलम क...