सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। महानगर के मोहल्ला जाटवनगर में युवक का लाठी-डंडा व तमंचा लेकर पीछा कर रहे चार-पांच आरोपियों ने बसपा पार्षद प्रतिनिधि के कार्यालय के बाहर फायरिंग कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पता लगने पर थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीडि़त युवक की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित चार-पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि रंजिश में युवक पर गोली चलाई गई है, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला जाटवनगर निवासी नितिन जाटव बसपा पार्षद प्रतिनिधि हैं। मिगलानी बिल्डिंग के पास मोहल्ला जाटवनगर में ही उनका कार्यालय है। पुलिस के मुताबिक, उनके यहां मोहल्ला जाटवनगर निवासी अमन कुमार...