Saharanpur News: बलवा और युवक को बंधक बनाने के मामले में दो गिरफ्तार
सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: नागल। पुलिस ने करीब तीन माह पुराने दो मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि दो जून को चहलोली में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान हथियार लहराकर दहशत फैलाने के मामले में वांछित सुहेल को मंगलवार दोपहर उसके घर से पकड़ा गया। वहीं, आठ जून को नोजली में गागलहेड़ी के खानपुरा निवासी हजरत अली को उत्तराखंड के कुछ युवकों द्वारा बंधक बनाकर जान से मारने के प्रयास के मामले में वांछित लक्सर के सिधड़ू निवासी अब्दुल रहमान को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.