Saharanpur News: बरसात के बाद सड़कों की मरम्मत में तेजी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
सहारनपुर, अगस्त 31 -- Saharanpur News: सहारनपुर। बरसात खत्म होते ही शहर की सड़कों, नाला-नालियों और जलभराव वाले इलाकों में निर्माण कार्य तेजी से शुरू होंगे। नगर आयुक्त शिपू गिरी ने सोमवार देर शाम निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अभियंताओं को इसकी तैयारी अभी से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि काम में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। नगर आयुक्त ने सड़कों की मरम्मत, पैचवर्क, नाला-नालियों की सफाई और जलभराव वाले क्षेत्रों में जरूरी निर्माण कार्य युद्धस्तर पर कराने को कहा। सभी कार्य तय समय में पूरे करने के साथ निर्माण स्थल पर गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष के कार्यों के लिए प्राथमिकता के आधार पर शेल्फ ऑफ वर्क्स तैयार करने को कहा, ताकि परियोजनाओं का समय से चयन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.