Saharanpur News: बनर्जी मार्केट में एप्पल कंपनी की छापेमारी, 200 से ज्यादा नकली पार्ट्स बरामद
सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: सहारनपुर। बनर्जी मोबाइल मार्केट में एप्पल कंपनी के नाम पर कथित तौर पर डुप्लीकेट सामान बेचने के मामले में गुरुवार को कंपनी की जांच टीम ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ छापेमारी की। करीब छह से सात दुकानों पर हुई कार्रवाई में 200 से अधिक चार्जर, केबल, बैक पैनल, कवर समेत अन्य सामान बरामद हुआ। कुछ मोबाइल भी मिले हैं। कंपनी के जांच अधिकारी की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नोएडा के सेक्टर-25 स्थित सेमिता लीगल के संचालक मोहम्मद तौकीर को एप्पल कंपनी ने जांच अधिकारी नियुक्त कर रखा है। तौकीर के मुताबिक, सहारनपुर में पिछले कुछ दिनों से डुप्लीकेट मोबाइल और नकली पार्ट्स बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद वह टीम के साथ सहारनपुर पहुंचे और शहर कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.