Saharanpur News: बड़गांव-देवबंद मार्ग पर आमने-सामने भिड़ीं बाइक, तीन घायल
सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: बड़गांव-देवबंद मार्ग पर शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शामली के दयानंद नगर निवासी कार्तिक पुत्र सुशील अपने साथी आजाद के साथ बाइक से देवबंद स्थित एल्युमिनियम फैक्ट्री में काम करने जा रहा था। बड़गांव से कुछ दूरी पर सर्विस मार्ग के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में कार्तिक, आजाद और दूसरी बाइक पर सवार पवन पुत्र राजपाल निवासी खुदाबख्शपुर थाना बड़गांव घायल हो गए। चिकित्सकों ने कार्तिक और आजाद की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.