सहारनपुर, नवम्बर 17 -- Saharanpur News: क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को भाजपा विधायक देवेन्द्र निम के साथ डीएम अरविंद कुमार चौहान से मुलाकात कर बजाज शुगर मिल की ओर से गन्ने का भुगतान समय पर नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग उठाई। विधायक देवेन्द्र निम सोमवार को रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव भांकला, जंधेड़ा, पहांसू, उमरी आदि गांवों के किसानों के साथ डीएम से मिले। इस दौरान उन्होंने किसानों की गन्ना भुगतान में देरी की समस्या से डीएम को अवगत कराया। किसानों ने कहा कि समय पर गन्ने का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। जिस पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने किसानों को भरोसा दिलाया कि नवंबर माह में ही सभी किसानों का बकाया गन्ने का भुगतान करा दिया जाएगा। विधायक देवेन्द्र निम ने ...