Saharanpur News: बच्चों से डीएम-सीडीओ ने पूछे सवाल, परखी शिक्षा की गुणवत्ता
सहारनपुर, अगस्त 21 -- Saharanpur News: सहारनपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय चुनहेटी गाड़ा में गुरुवार को जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और शैक्षिक गुणवत्ता परखी। निरीक्षण में 399 नामांकित बच्चों में 321 उपस्थित मिले। उन्होंने प्रधानाध्यापिका शर्मिष्ठा पिपला को शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए। वहीं, उनाली में सीडीओ ने शिक्षा गुणवत्ता देखी और आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कक्षा सात-आठ के विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम और भविष्य के लक्ष्य पूछे। कक्षा एक के अभि और नयना ने गिनती, पहाड़े व अंग्रेजी वर्णमाला सुनाई, जिस पर उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कक्षा सात के शिवा से भी संवाद किया। उन्होंने शिक्षकों को टीएलएम का प्रभावी उपयोग, समय-सारणी के अनुसार पढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.