सहारनपुर, नवम्बर 6 -- Saharanpur News: देवबंद। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में अभिभावक शिक्षक बैठक में छात्रों के सर्वांगीण विकास, मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों से बचाव तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में अभिभावकों द्वारा बच्चों के शैक्षिक और नैतिक विकास को सुझाव दिए। इस दौरान अधिकांश अभिभावकों ने शिक्षा के साथ बच्चों को अच्छे संस्कार देने की आवश्यकता जताई। इस दौरान अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरि सिंह सैनी ने संघ के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। जिस कारण विद्यार्थी अपनी समस्याएं उनसे साझा नहीं कर पाते हैं। और धीरे-धीरे नैतिक मूल्यों से दूर होकर सोशल मीडिया के...