Saharanpur News: बच्चों के बीच जमीन पर बैठे बीडीओ, कंप्यूटर व इनवर्टर देने का आश्वासन
सहारनपुर, अगस्त 14 -- Saharanpur News: यूपीएस सौराना कंपोजिट में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी राम भरोस सारण (आईएएस) ने बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर उनसे सवाल-जवाब किए। कक्षा आठ के बच्चों ने गणित, विज्ञान, कृषि विज्ञान और सामान्य ज्ञान के सवालों के सही जवाब दिए। बच्चों के कार्य और सुंदर हैंडराइटिंग की भी उन्होंने सराहना की। इसके बाद उन्होंने स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया तथा बच्चों से स्मार्ट क्लास में लगी स्क्रीन को चलाने के लिए कहा तो बच्चों ने उसे झट से चला दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। बीडीओ ने बच्चों से स्कूल की समस्याओं के बारे में पूछा। बच्चों ने बिजली जाने पर पंखे बंद होने और पढ़ाई के लिए कंप्यूटर की जरूरत बताई। इस पर उन्होंने एक माह के भीतर स्कूल में दो कंप्यूटर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.