Saharanpur News: बच्चों के झगड़े में बी-फार्मा छात्र की हत्या, पिता-पुत्र हिरासत में
सहारनपुर, अक्टूबर 23 -- Saharanpur News: देवबंद। देवबंद में बच्चों के बीच मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक बी-फार्मा छात्र की जान चली गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव रणखंडी में बच्चों के झगड़े के बाद हुई मारपीट में 18 वर्षीय मनू प्रताप सिंह के सिर में चोट लग गई। शुरुआत में घटना को सामान्य मारपीट समझकर मामला शांत करा दिया गया, लेकिन देर रात छात्र की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
विवाद के बाद बिगड़ी छात्र की तबीयत पुलिस और परिजनों से मिली जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.