सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को हुई अभिभावक-शिक्षक बैठक में बच्चों की पढ़ाई और सीखने के स्तर की कमियों पर चर्चा कर सुधार के रास्ते तलाशे गए। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की उपस्थिति, कक्षा में प्रदर्शन और निपुण लक्ष्यों की स्थिति बताई। जिन बच्चों को किसी विषय या दक्षता में अतिरिक्त मदद की जरूरत मिली, उनके लिए अभिभावकों से संवाद कर सुझाव दिए गए। बीएसए कोमल चौधरी ने बताया कि बैठक में अभिभावकों को डीबीटी, निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, पीएम पोषण, निशुल्क किताबें, कार्यपुस्तिकाएं, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग और बालिका शिक्षा समेत योजनाओं की जानकारी दी गई। बच्चों की नियमित उपस्थिति, घर पर पढ़ाई का माहौल और गृहकार्य में सहयोग पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- 'खेलो और सीखो' थीम पर विद्यालय...