Saharanpur News: बकाया वसूली न होने पर पॉवर कारपोरेशन आज से काटेगा बिजली कनेक्शन
सहारनपुर, सितम्बर 21 -- Saharanpur News: देवबंद। राजस्व वसूली के लिए पॉवर कारपोरेशन की टीम सोमवार (आज) से कनेक्शन काटने का अभियान शुरु करेगा। पॉवर कारपोरेशन के एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार से अभियान की शुरुआत हाईवे स्थित श्री साईंधाम मंदिर से होगी। जिसके अंतर्गत गांधी कॉलोनी, शिक्षक नगर, वेद विहार, विवेक विहार और मोहल्ला लहसवाड़ा में चेकिंग की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली कटने से पूर्व अपना बकाया बिल जमा करने का आह्वान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.