सहारनपुर, जुलाई 28 -- Saharanpur News: बिहारीगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र में पिकअप के बकाया रुपये मांगने पहुंचे दंपती पर पालतू कुत्ते छोड़ने और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर बिहारीगढ़ पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मोना पुत्र नकलीराम निवासी सुंदरपुर का आरोप है कि सहसपुर निवासी कुरबान पुत्र सगीर अहमद और इमरान पुत्र सगीर अहमद ने उसके और पत्नी मैना के साथ गाली-गलौज की और कुत्ते छोड़ दिए। पीड़ित के अनुसार, उसने नवंबर 2025 में आरोपियों से महेंद्रा पिकअप यूके 07 सीजी-5178 खरीदी थी। वाहन में कमियां मिलने पर करीब 30 हजार रुपये मरम्मत में खर्च किए, लेकिन पिकअप ठीक नहीं चली। आरोपियों के कहने पर उसने वाहन वापस कर दिया। आरोपियों ने धीरे-धीरे रकम लौटाने की बात कही और दो माह ...