सहारनपुर, नवम्बर 21 -- Saharanpur News: सहारनपुर। गृहकर और जलकर का बकाया जमा करने के लिए नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में आवेदन की तिथि एक महीने बढ़ा दी गई है। इससे गृहकर और जलकर के बकायादारों को राहत मिलेगी। अब योजना के तहत 14 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी ने बताया कि लोगों के अनुरोध और योजना के प्रति मिल रहे उत्साह को देखते हुए प्रदेश सरकार ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 नवंबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 14 दिसंबर कर दिया गया है। वहीं, योजना के तहत बकाया धनराशि जमा कराने की अंतिम तिथि भी 15 दिसंबर से बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शासन के इस फैसले से उन बकायादारों को अतिरिक्त समय मिल गया है, जो किन्हीं कारणों से निर्धारित ...