सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: भारतीय किसान मजदूर संगठन (ठा. पूरण सिंह) संगठन से जुड़े किसानों एवं आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों ने देवबंद-रूड़की रेल लाइन पर बंहेड़ाखास स्टेशन स्थित यार्ड में हंगामा कर मालगाड़ी की अनलोडिंग नहीं होने दी। ग्रामीणो का आरोप है कि मालगाड़ी में भरा किंलकर अनलोड किए जाने से क्षेत्र की फसलो को ही नहीं आमजन को भी गंभीर बीमारियों से जुझने से मजबूर होना पड़ेगा। ग्रामीणो का पिछले पांच-छह घंटो से चल रही बंहेड़ा स्टेशन पर पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हैं। सिमेंट बनाने का किंलकर लेकर आ रही मालगाड़ी को बंहेड़खास स्टेशन बने यार्ड में ग्रामीणो ने अनलोडिंग नहीं होने दी। ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि यहां किंलकर अनलोड होने से प्रतिदिन 60 से 70 ट्रक उत्तराखंड के भगवानपुर स्थित सिमेंट बनाने की फैक्ट्री में लेकर जाएंग...