Saharanpur News: बंद मकान से चोर ले उडे 20 हजार की नगदी और सोने-चांदी के जेवर
सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: गंगोह। मोहल्ला गुलाम औलिया में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए 20 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी अब्दुल मुस्तकीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अक्तूबर को वह परिवार के साथ पडौस में गया हुआ था। शाम को घर लौटने के बाद उसने अलमारी खोली तो उसका ताला टूटा मिला। अलमारी में रखे 20 हजार रुपये, सोने की अंगूठियां, सोने की हंसली, नाक की सोने की नथनी और अन्य जेवर गायब थे। इसके अलावा अलमारी में रखी हिसाब-किताब की कॉपी भी गायब मिली। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.