सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: देहरादून रोड पर माहिपुरा स्थित फ्यूल स्टेशन पर टैंपो का गैस टैंक लीक होने से अचानक अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव के चलते स्टेशन पर मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति संभालने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि टैंपो में गैस भरवाने के दौरान टैंक से रिसाव शुरू हुआ। गैस लीक होने की जानकारी मिलते ही फ्यूल स्टेशन के कर्मचारियों ने एहतियात बरतते हुए आवश्यक कदम उठाए। कुछ देर तक मौके पर खलबली मची रही, हालांकि कर्मचारियों की कोशिशों के बाद स्थिति सामान्य हो गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फ्यूल स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्...