Saharanpur News: फूल बंगले में विराजे राधा नवरंगीलाल, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: देवबंद। मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित श्री राधावल्लभ मंदिर में श्रीराधा नवरंगीलाल जी का झूला उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर ठाकुर जी के दर्शन किए। वृंदावन के कारीगरों द्वारा तैयार भव्य फूल बंगला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। भजनों और पदावलियों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। सेवाधिकारी श्रीहित गोस्वामी नीरज लाल महाराज और श्रीहित गोस्वामी अभिषेक लाल महाराज ने बताया कि उत्सव में ठाकुर जी और राधा रानी प्रतिदिन नई पोशाक धारण कर रहे हैं। इस अवसर पर श्रीहित पंकज गोस्वामी, श्रीहित दीपक गोस्वामी, श्रीहित लाल जी गोस्वामी, निकुंज गोस्वामी और प्रियांशु गोस्वामी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.