Saharanpur News: फुटपाथ पर मिला अज्ञात वृद्ध का शव
सहारनपुर, अगस्त 1 -- Saharanpur News: रेलवे स्टेशन रोड पर शुक्रवार को फुटपाथ पर करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया उसकी मौत बीमारी के कारण होना प्रतीत हो रही है। बताया जा रहा है कि मृतक सहारनपुर रेलवे स्टेशन के आसपास मांगकर अपना जीवनयापन करता था। पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। शुक्रवार को वह रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल के सामने फुटपाथ पर था। इसी दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। संबंधित स्तर से उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: संजय कुमार बने वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया बीमारी के कारण मौत होना प्रतीत हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.