Saharanpur News: फायर एनओसी खत्म होने पर पेट्रोल पंप की बिक्री बंद
सहारनपुर, जुलाई 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। गंगोह के कुंडाबसी पटाखा फैक्टरी विस्फोट के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर फायर एनओसी समाप्त मिलने और अन्य खामियां पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर रोक लगा दी। अधिकारियों ने पेसो (पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन) की वैध एनओसी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान पेट्रोल पंप की फायर एनओसी 21 दिसंबर 2025 से समाप्त मिली। पेसो (पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन) की वैध एनओसी भी मौके पर प्रस्तुत नहीं की जा सकी। फर्स्ट एड किट में रखी बीटाडिन क्रीम एक्सपायर पाई गई, जबकि लाइसेंस भी निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रदर्शित नहीं था। यह भी पढ़ें- जिले की 81 लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री की 31...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.