सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: मिर्जापुर। खेड़ी मुस्तकम में जान से मारने की नीयत से फायरिंग के मामले में जेल में बंद आरोपी अभिषेक उर्फ काला की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। 17 अगस्त को नीटू पुत्र प्रीतम की तहरीर पर अभिषेक उर्फ काला समेत अन्य के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और फायरिंग का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी ने उसी दिन न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। गुरुवार को न्यायालय की अनुमति से पुलिस उसे पीसीआर पर लेकर पूछताछ के लिए पहुंची। उसकी निशानदेही पर तमंचा, एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस मिले। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- जेल से पीसीआर पर लाये गये आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया तमंचा व कारतूस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...