Saharanpur News: फायरिंग कर ट्रैक्टर ट्राली लूटने का आरोप लगाया
सहारनपुर, अक्टूबर 23 -- Saharanpur News: नकुड़। ईंट भट्टे पर मिट्टी डालने का काम करने वाले ट्रैक्टर चालक ने शाम ढलते ही उस पर फायरिंग कर चार हमलावरों पर ट्रैक्टर ट्राली लूट कर ले जाने का आरोप लगाया है। ट्रैक्टर चालक ने ईंख के खेत में घुसकर किसी तरह जान बचाई। पीड़ित ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने व लूटी गए ट्रैक्टर व ट्राली को बरामद करने की गुहार लगाई है। शुक्रवार को गांव साढोली निवासी सुमित पुत्र हाकम सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह शाम करीब छह बजे सहारनपुर रोड़ स्थित एक ईंट भट्टे पर मिट्टी डालने जा रहा था। तभी अचानक उस पर दो युवकों ने सड़क किनारे ख़डे ईंख़ के ख़ेत से निकलकर फायरिंग कर दी, जान बचाने के लिए वह ट्रैक्टर ट्राली से कूदकर ईंख के खेत में छुप गया। आरोप है कि हमलावर उसका ट्रैक्टर ट्राली लूटकर फरार हो गए। पीडित ने कोतवाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.