Saharanpur News: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण-समाज कल्याण विभाग की टीम पहुंची गांव,जांच शुरु
सहारनपुर, अगस्त 7 -- Saharanpur News: गंगोह। ग्राम पंचायत खानपुर गुर्जर में जीवित ग्रामीणों के नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के मामले की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग व संबंधित विभागों की टीम ने गहनता से मामले की जांच पड़ताल शुरू की। जांच टीम ने शिकायतकर्ताओं और ग्रामीणों से पूछताछ करने के साथ ग्राम पंचायत के अभिलेखों व सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध रिकॉर्ड का मिलान किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच केवल दो शिकायतकर्ताओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ग्राम पंचायत में जारी सभी मृत्यु प्रमाण पत्रों और उनसे जुड़े लाभार्थियों के रिकार्ड की जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि फर्जीवाड़ा कहीं बड़े स्तर पर तो नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण-समाज कल्याण विभाग की टीम पहुंची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.