सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। फर्जी पहचान और जाली इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों का सहारा लेकर साइबर ठगों ने कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के सियाराम विहार निवासी एक व्यक्ति से 17.75 लाख रुपये की ठगी कर ली। खुद को किसी अन्य व्यक्ति के रूप में पेश कर ठगों ने ऐसा भरोसा बनाया कि पीड़ित अलग-अलग माध्यमों से पूरी रकम उनके बताए अनुसार भेजता चला गया। मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महेंद्र नाथ शुक्ला पुत्र मुरलीधर शुक्ला निवासी 24, सियाराम विहार, थाना सदर बाजार ने तहरीर देकर बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर उनसे संपर्क किया।

ठगी का तरीका विश्वास कायम करने के लिए जाली इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और फर्जी दस्तावेजों को असली बताकर दिखाया गया। ठगों की बातों में आकर ...