Saharanpur News: फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप
सहारनपुर, अगस्त 9 -- Saharanpur News: । कोतवाली क्षेत्र के पहांसू गांव के पास मुर्गी फार्म में रविवार को मजदूर निखिल का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता सूरजपाल ने हत्या की आशंका जताते हुए मुर्गी फार्म संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहांसू-पिलखनी रजवाहे की पटरी पर पहांसू निवासी सचिन की जमीन है, जहां अहमदपुर निवासी निटू प्रधान ने मुर्गी फार्म का संचालन कर रखा है। इसी फार्म पर चरथावल कोतवाली क्षेत्र के बुड्ढाखेड़ा निवासी निखिल मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक वह करीब डेढ़ माह से फार्म पर काम कर रहा था। रविवार को फार्म पर उसका शव फंदे से लटका होने की सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.