सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: देवबंद। प्लॉट का बैनामा करने के नाम पर प्रोपर्टी डीलरों ने शिक्षिका से साढ़े 19 लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए उसकी रकम वापिस दिलाने की गुहार लगाई। शिक्षक नगर निवासी अभिषेक शर्मा की पत्नी ज्योति पाठक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि प्रोपर्टी डिलिंग का कार्य करने वाले चार लोगों ने 200 गज का एक प्लॉट बैरून हदूद नूरपुर जो कि खसरा नंबर 490 में स्थित है दिखाया। तहरीर में बताया कि प्लॉट पसंद आने पर उसकी कीमत 25 लाख रुपये तय की गई। जिसके बाद प्रोपर्टी डिलरों ने उससे 50 हजार रुपये नगद लेने के बाद 13 अप्रैल से 22 अप्रैल तक साढ़े छह लाख रुपये चैक के एवं ऑन लाइन के माध्यम से लेते हुए शीघ्र ही प्लॉट का बैन...