Saharanpur News: प्लाट पर दंपती से मारपीट कर घायल किया
सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: कोतवाली देहात क्षेत्र के घानामंडी गांव में प्लाट पर दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट कर घायल करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम घानामंडी निवासी शबाना कौशर ने पुलिस को बताया कि 19 अगस्त की शाम वह अपने पति सुहैल के साथ प्लाट पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव के तारिक, सद्दाम और शाहिद वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट में शबाना के मुंह पर गंभीर चोट आई। पत्नी को बचाने के लिए सुहैल ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शबाना का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.