Saharanpur News: प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, शव फंदे से लटकाया
सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। डकरावर कलां के मजरे जटियाखेड़ी में 19 वर्षीय आयुष की हत्या कर शव आम के बाग में फंदे से लटकाने का मामला सामने आया है। युवक के गले में रस्सी बंधी मिली, जबकि उसका दूसरा सिरा पेड़ से बंधा था। परिजनों ने हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाते हुए पड़ोस के सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह आयुष घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। दोपहर करीब 1:30 बजे परिजनों को उसके शव के टीटू के आम के बाग में पड़े होने की जानकारी मिली। पिता कंवरपाल के अनुसार, इससे पहले पड़ोस के सात लोग घर आए थे और आयुष के बारे में पूछताछ की थी। इसके बाद संदेह होने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। शव मिलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.