Saharanpur News: प्रधानाचार्य पर पूर्व प्रधानाचार्य से मारपीट का आरोप
सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सरसावा थाना क्षेत्र में जनता इंटर कॉलेज अहमदपुर के पूर्व प्रधानाचार्य राममित्र मिश्र ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। प्रकाश लोक कॉलोनी निवासी राममित्र मिश्र ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि एक मीटिंग के दौरान मेडिकल प्रमाण पत्र को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान आरोपी प्रधानाचार्य ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर प्रधानाचार्य ने लात-मुक्कों से मारपीट की और कुर्सी उठाकर उन पर हमला कर दिया। हमले में राममित्र मिश्र घायल हो गए और उनके कपड़े खून से लथपथ हो गए। पूर्व प्रधानाचार्य ने आरोपी पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.